फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   FLC of EVMs and VVPATs to begin tomorrow

Balrampur News: कल से शुरू होगा ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी

Sun, 27 Sep 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
FLC of EVMs and VVPATs to begin tomorrow
बलरामपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के तहत जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 29 सितंबर से शुरू होगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर यह प्रक्रिया निर्धारित समय तक प्रतिदिन सुबह नौ से शाम सात बजे तक चलेगी। अवकाश के दिनों में भी एफएलसी जारी रहेगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में निर्धारित 1752 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 2540 बैलेट यूनिट, 2540 कंट्रोल यूनिट और 2540 वीवीपैट मशीनों की एफएलसी की जाएगी। इसके लिए ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस प्रतिदिन निर्धारित समय पर खोला जाएगा। एफएलसी सुपरवाइजर अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला तथा सहायक एफएलसी सुपरवाइजर अपर उप जिलाधिकारी बलरामपुर को भारत निर्वाचन आयोग के मैनुअल एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी देखरेख में जांच पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एफएलसी के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। प्रतिनिधि स्वयं अथवा अधिकृत व्यक्ति को प्राधिकार पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह की ओर से सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed