{"_id":"5f4927ec8ebc3e62035cfba9","slug":"five-suspended-including-so-who-failed-to-detect-terrorist-plot-balrampur-news-lko537316493","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी साजिश का पता लगाने में नाकाम कोतवाल सहित पांच सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी साजिश का पता लगाने में नाकाम कोतवाल सहित पांच सस्पेंड
विज्ञापन
बलरामपुर। बढ़ाया भैसाही जैसे छोटे से गांव में आतंक की बड़ी साजिश रची जाने का पता लगा पाने में नाकाम पुलिस वालों पर एसपी की गाज गिरी है। एसपी ने तत्कालीन कोतवाल, बीट दारोगा सहित पांच लोगों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में एलआईयू का बीट सिपाही भी शामिल है।
विदित हो कि गत 21 अगस्त को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के धौला कुआं थाना क्षेत्र में दो प्रेशर कुकर बम और साथियों के साथ बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़ाया भैसाही निवासी अबू युसुफ उर्फ मुस्तकीम को गिरफ्तार किया था। गांव में दिल्ली पुलिस, यूपीएटीएस तथा स्थानीय पुलिस ने छापा मारकर उसके घर से विस्फोटक, फिदायीन जैकेट सहित तमाम घातक सामग्री बरामद की थी।
पूछताछ में उसने बताया कि अप्रैल 2020 में उसने गांव में ही विस्फोट कर बम का परीक्षण किया था। इस विस्फोट को उतरौला कोतवाली पुलिस को भनक नहीं लग पाई थी। एसपी देवरंजन वर्मा ने इस घटना को पुलिस की घोर लापरवाही माना है। पुलिस ने इतनी बड़ी आतंकी साजिश को कोई भी सूचना नहीं इकट्ठा की।
विज्ञापन
एसपी ने लापरवाही के लिए तत्कालीन उतरौला कोतवाल अनिल यादव, हल्का प्रभारी बीट दरोगा शशिभूषण पांडेय, बीट सिपाही अनिल यादव व पंकज कुमार तथा एलआईयू के बीट सिपाही अनिल यादव को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी लोगों के खिलाफ अग्रिम जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।