फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   First pay the outstanding bill, then you will get free electricity benefit

Balrampur News: गरीब परिवार की बेटियां सद्भाव मंडप में रचाएंगी शादी

Tue, 25 Jun 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
First pay the outstanding bill, then you will get free electricity benefit
बलरामपुर। नगर के गरीबों को अपनी बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए होटल व लॉज पर अब महंगा किराया नहीं खर्च करना पड़ेगा। गरीब परिवार की बेटियां सद्भाव मंडप में अब निशुल्क शादी रचा सकेंगी। नगर की एक लाख से अधिक गरीब परिवारों को सद मंडप में शादी कराने का लाभ मिलेगा। निर्माण पूरा होने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सद्भाव मंडप का भवन नगर पालिका को हैंडओवर कराएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में नगर के अचलापुर मोहल्ला में दो करोड़ 34 लाख रुपये में गरीब परिवार की बेटियों को शादी कराने के लिए सद्भाव मंडप का निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान की गई। भूमि चिन्हित कर कार्यदाई संस्था यूपी सीएलडीएफ को मंडप का निर्माण कराने की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन कोरोना महामारी के चलते शासन से कार्यदाई संस्था को बजट नहीं मिल सका। तीन साल बाद नवंबर 2023 में शासन ने मंडप का निर्माण कराने के लिए कार्यदाई संस्था को आधा बजट एक करोड़ 40 लाख रुपये प्रथम किस्त के रूप में आवंटित कर दिया था। छह माह में कार्यदाई संस्था ने मंडप के भवन का 60 फीसदी निर्माण करा दिया है। दूसरी किस्त पाने के लिए संस्था ने उपभोग प्रमाण पत्र शासन को भेजा है।
विज्ञापन


--------------------
94 लाख रुपये मिले तो पूरा हो जाएगा काम
-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि सद्भाव मंडप में आठ कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें एक हॉल, तीन बड़े कमरे, एक किचन, एक ऑफिस, दो स्टोर रूम व दो शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। दूसरी किस्त का 94 लाख रुपये मिलने के बाद मंडप का 40 फीसदी काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

दूसरी किस्त के लिए भेजा गया प्रस्ताव
-सीडीओ संजीव कुमार मौर्य की निगरानी में नगर अचलापुर मोहल्ला में सद्भाव मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदाई संस्था को दूसरी किस्त का 94 लाख रुपये दिलाने के लिए जिला स्तरीय समिति के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही मंडप का निर्माण पूरा कराया जाएगा, जिससे गरीबों को अपनी बेटियों की शादी कराने का लाभ मिल सके।

अरविंद सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed