फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   First marriage done by conversion, then divorce

पहले धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, फिर दिया तलाक

Fri, 30 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
First marriage done by conversion, then divorce
बलरामपुर। थाना रेहरा बाजार के एक युवती को मुस्लिम युवक ने बहला फुसलाकर पहले शारीरिक शोषण किया और फिर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। बाद में युवक सऊदी चला गया। सऊदी से लौटने के बाद उसने महिला को तलाक दे दिया। मायके पक्ष के लोग भी उसे घर पर रखने के लिए तैयार नहीं है। पीड़िता अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।
विज्ञापन

थाना रेहरा बाजार क्षेत्र निवासी एक युवती ने शुक्रवार को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसे लालच देकर पहले शारीरिक संबंध बनाया और बाद में प्रार्थिनी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। निकाह करने के बाद युवक सऊदी अरब चला गया। सऊदी अरब से लौटने के बाद उसने मुंबई में दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन करने के बाद अब पीड़िता के मायके वाले उसे रखने के लिए तैयार नहीं हैं। ससुराल के लोग मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके पति छोटे भाई व बहनोई ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म का प्रयास भी किया है। पीड़िता ठिकाना पाने के लिए दर-दर भटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने तथा खुद को न्याय दिलाए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि पीड़िता का पति व उसके ससुराल वाले दो साल पहले ही घर से मुंबई चले गए हैं।

पीड़िता के पास उसके पति का नंबर भी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार को मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed