{"_id":"656a1f0074c21599ed02cd88","slug":"fine-on-two-private-buses-for-arbitrariness-balrampur-news-c-99-1-brp1003-4932-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मनमानी बरतने पर दो प्राइवेट बसों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मनमानी बरतने पर दो प्राइवेट बसों पर जुर्माना
Fri, 01 Dec 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय रोडवेज बस अड्डे से सवारी बैठाने वाले दो प्राइवेट बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया है। डिपो के चालक व परिचालकों ने प्राइवेट बस के कर्मियों को पकड़ा। मौके पर पहुंचे एआरटीओ ने दोनों बसों के संचालकों पर 42,500 रुपये का चालन किया है। साथ ही दोनों बसों को जुर्माना जमा करवाने तक रोडवेज परिसर में ही खड़ा करा दिया गया है।
बलरामपुर बस स्टेशन के आसपास प्राइवेट टैक्सी व निजी बस चालकों की मनमानी काफी बढ़ गई है। यह चालक बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को बाहर से ही अपने वाहन में बैठाने का दबाव बनाने लगते हैं। इससे परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को दो प्राइवेट बस चालक डिपो के पास सवारियों को बस में बैठा रहे थे। तभी डिपो के कुछ चालक व परिचालकों ने प्राइवेट बस के कर्मियों को पकड़ कर दोनों बसों को डिपो परिसर में खड़ा करा दिया। सूचना के बाद पहुंचे एआरटीओ ने एक बस पर 15 हजार तथा दूसरी बस के खिलाफ 27500 रुपये का चालान किया।