फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fine on 14 operators making illegal money

Balrampur News: अवैध कमाई करने वाले 14 परिचालकों पर जुर्माना

Wed, 23 Oct 2024 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 23 Oct 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Fine on 14 operators making illegal money
बलरामपुर। स्थानीय डिपो में काम करने वाले 14 नियमित व संविदा परिचालकों पर 8500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिना टिकट यात्रा कराने और माल ढुलाई के आरोप में कार्रवाई की गई है। अवैध कमाई का गोरखधंधा सामने आने के बाद गोंडा, बहराइच व तुलसीपुर सहित सभी रूटों पर रोडवेज बसों की तलाशी अब और तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बलरामपुर डिपो गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि सभी रूटों पर रोडवेज बसों की जांच के लिए निरीक्षण करने वाली टीमें गठित की गई है। निरीक्षण के दौरान बिना टिकट, बिना बुक भार, अनाधिकृत ढाबों पर ठहराव एवं बाईपास संचालन के प्रकरण में पाए गए चालकों व परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बाह्य श्रोत व संविदा पर काम करने वाले 14 परिचालकों पर बिना टिकट के यात्रियों को यात्रा कराने और माल ढुलाई के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। सभी चालकों व परिचालकों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे विभाग को पहुंचा रहे थे नुकसान
200 किलोग्राम बिना बुक भार के संविदा परिचालक संदीप कुमार व बाह्य श्रोत परिचालक रंजीत कुमार पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगा है। 100 किलोग्राम बिना भार के माल ढुलाई करने वाले बाह्य श्रोत परिचालक वीरेंद्र कुमार व दित्य सिंह पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बिना टिकट के दो यात्रियों को सफर कराने वाले संविदा परिचालक चंद्रभूषण पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगा है। यात्री बिना टिकट के पकड़े जाने पर बाह्य श्रोत परिचालक संजीव कुमार, अखिल मिश्र, दीपक पांडेय व दीपक सोनकर एवं संविदा परिचालक असद अहमद, प्रेमनाथ साहू, मकसूद अली व अंगद यादव पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बाह्य श्रोत परिचालक अखिल मिश्र की बस में दूसरी बार बिना टिकट के एक यात्री को यात्रा कराने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed