फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Financeless School Managers Association demonstrated in the Collectorate

वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jul 2021 08:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Financeless School Managers Association demonstrated in the Collectorate
बलरामपुर। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के पदाधिकारियों ने बीते दिन कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए कलेक्ट्रेट में मौजूद सीडीओ रिया केजरीवाल को संघ की तरफ से पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष जेएसपी मिश्र, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष धनीराम मौर्य, महामंत्री डीपी गुप्ता, जिला सचिव डॉ. आशुतोष शुक्ल, अतुल गौरव व विजय कुमार चौहान आदि ने कहा कि कोरोना काल के दौरान समाज के बहुत से वर्ग आर्थिक संकट से प्रभावित हुए है।
विज्ञापन

वित्तविहीन निजी विद्यालयों के शिक्षक, प्रबंधक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित हुए है जिन्हें आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। स्कूलों में कार्य करने वाले शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी भुगमरी के कगार पर पहुंच चुके है। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल के समय का बिजली बिल माफ किया जाए। विद्यालयों से संबंधित सभी कर्ज ब्याज मुक्त किए जाएं। किश्त की वसूली विद्यालय खुलने के एक माह बाद किया जाए। कोरोना प्रोटोकाल के तहत विद्यालयों को खोलने की अनुमति दी जाए। जिन विद्यालयों को सरकार से कोई सहायता नहीं मिल रही है उनको आरटीआई के दायरे से बाहर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed