{"_id":"605f5de58ebc3ed82f3ce564","slug":"fill-the-bag-of-your-loved-ones-with-happiness-play-holi-at-home-this-time-balrampur-news-lko5717027106","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियों से भरें अपनों की झोली, घर पर खेलें अबकी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियों से भरें अपनों की झोली, घर पर खेलें अबकी होली
विज्ञापन
बलरामपुर। एकता एवं भाईचारे का प्रतीक होली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी पिचकारियों व तरह-तरह के रंगों से बाजार गुलजार हो गए है। अबीर-गुलाल, रंग, पिचकारी, गुझिया, पापड़ व कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
ग्राहकों को लुभाने के लिए शॉपिंग माल में तरह-तरह के ऑफर दिए गए है। कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने होली में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की लोगों से अपील की है। वहीं लोग भी कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए इस बार घर पर अपनों के साथ ही होली खेलने का मन बनाएं हैं।
सोमवार को पड़ने वाले होली के त्योहार को लेकर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी उत्साह है। पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद होली का खुमार कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। लोगों ने रंगों से सराबोर होने की तैयारियां शुरू कर दी है। बाजारों में हर्बल रंगों की भरमार है। अबीर, गुलाल व पिचकारियां खरीदने के लिए होड़ लगी है।
विज्ञापन
लोग टोपी, हर्बल रंग व अबीर खरीदने पर ज्यादा जोर दे रहे है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विकास भवन परिसर में डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव की निगरानी में हर्बल रंगों की बिक्री शुरू की। इस बार बाजार में फिल्मी किरदारों के साथ ही राजनीतिक हस्तियों के चेहरों वाली पिचकारियां विशेष आकर्षण का केंद्र है।
सबसे ज्यादा मोदी और योगी ब्रांड की पिचकारियां बिक रही है। बाजार में फैंसी कपड़ों की दुकानों के साथ-साथ शोरूम व शॉपिंग मॉल में भारी भीड़ जुट रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए शॉपिंग मॉल में एक के साथ एक फ्री का ऑफर दिया जा रहा है। कपड़ों की खरीदारी पर कूपन का भी ऑफर दिया जा रहा है।
होलिका दहन के लिए नगर व गांवों में अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। होली समितियां लकड़ियां जुटाने में लोगों का सहयोग ले रही है। शहरों में नगर पालिका की तरफ से होलिका दहन स्थलों पर लकड़ी का इंतजाम कराया गया है। जिला प्रशासन ने शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने के लिए पहले से ही बैठकों का आयोजन कर रणनीति तैयार की है। कोरोना से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील आमजन से की गई है।
65 होलिका दहन स्थलों पर पहुंची लकड़ी
नगर पालिका परिषद बलरामपुर की तरफ से नगर के 65 होलिका दहन स्थलों पर तीन-तीन क्विंटल लकड़ी पहुंचाई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष होली से पूर्व होलिका दहन के लिए परंपरागत स्थानों पर लकड़ी पहुंचाई जाती है। होली के दिन सुबह-शाम मुख्य मार्गों की साफ सफाई तथा चूने व पानी का छिड़काव करने, 24 घंटे पेय जलापूर्ति किए जाने तथा मुख्य मार्गों पर जनरेटर से पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
बंद रहेंगी सभी मादक पदार्थों की दुकानें
होली की महत्ता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए त्योहार के दिन सभी मादक पदार्थों की दुकानें बंद करने का आदेश डीएम श्रुति ने दिया है। डीएम के निर्देश पर जिले की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग एवं स्प्रिट की थोक व फुटकर दुकानें 28 मार्च को रात्रि 10 बजे से 29 मार्च तक बंद रहेंगी। दुकान बंद रखने के लिए अनुज्ञापियों को किसी भी तरह का कोई प्रतिफल नहीं दिया जाएगा।
रंग खेलकर वकीलों ने दी बधाई
दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की तरफ से शनिवार को संघ भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वकीलों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल व रंग लगाकर होली की बधाई दी। नगरवासियों से अपील की है कि एकता एवं भाईचारे के त्योहार पर किसी भी तरह की अराजकता न होने दें। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए रंग खेले। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, महामंत्री अश्वनी त्रिवेदी, राजेश त्रिपाठी, राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीताराम सोनी, अभिषेक उपाध्याय व मिथिलेश त्रिपाठी समेत तमाम वकील मौजूद रहे।
पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने लिया जायजा
होली में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शहरों व गांवों में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया। पचपेड़वा नगर में डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्वक रंगों का त्योहार मनाने की अपील की।
उतरौला नगर में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ व सीओ आरआर सिंह, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ वरुण मिश्र ने नगर क्षेत्र का और तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह व सीओ उदयराज सिंह ने तुलसीपुर नगर का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। इसी तरह से जिले की सभी 14 कोतवाली व थानों की पुलिस भी भ्रमणशील रही। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा ने केमिकल युक्त रंगों से परहेज करने और आंखों पर रंग न लगाने का सुझाव दिया है।
समस्या पर इन नंबरों पर करें संपर्क
डीएम 9454417536
एसपी 9454400256
सीएमओ 9454455272
इमरजेंसी सेवाएं 112, 1090, 1076
एंबुलेंस सेवाएं 102, 108
अग्निशमन सेवा 101