फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Female constables left the inspector behind in the race.

Balrampur News: दौड़ में महिला सिपाहियों ने दरोगा को पीछे छोड़ा

Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Female constables left the inspector behind in the race.
बलरामपुरके वीर विनय चौराहा पर दौड़ में प्रतिभाग करती महिला पुलिसकर्मी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संतोषी माता तिराहा से वीर विनय चौराहा तक रविवार को (रन फॉर इंपावरमेंट) दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। महिला सिपाही प्रीतम यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। महिला सिपाही अनामिका सोनी ने दूसरा व दरोगा शर्मिला वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

एएसपी विशाल पांडेय ने महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। शिक्षा और जागरूकता से महिलाएं सशक्त बनें। रोजगार करके आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। तीनाें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में एसपी कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर, महिला थाना, नगर व देहात कोतवाली, थाना एएचटीयू, न्यायालय सुरक्षा, पुलिस लाइन, अभियोजन कार्यालय व महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सीओ सिटी ज्योतिश्री, प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह, देहात गिरजेश तिवारी व थानाध्यक्ष पूनम यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed