फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fear of increasing suicide in depression, be aware

डिप्रेशन में बढ़ती आत्महत्या की आशंका, जागरूक रहें

Thu, 20 Oct 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fear of increasing suicide in depression, be aware
बलरामपुर। नगर स्थित एक होटल सभागार में बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही बाढ़ में फैलने वाली बीमारियों से बचाव पर चर्चा हुई। सीएमओ ने बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए मीडिया कर्मियों से सहयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सीएमओ ने कहाकि मानसिक बीमारी के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट की मानें तो प्रत्येक परिवार में कम से कम एक सदस्य मानसिक रूप से बीमार होता है लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इलाज नहीं कराते हैं। पढ़ाई का अत्यधिक दबाव व अभिभावकों की अधिक उम्मीद बच्चों को भी मानसिक रूप से बीमार कर रही है।
विज्ञापन

अभिभावक सचेत रहे। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने कहाकि ऐसे रोगियों का उपचार करने के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय के कमरा नंबर 23 में ओपीडी चलती है। मनोचिकित्सक डॉ. अशोक कुमार पटेल ने कहाकि तनाव (डिप्रेशन) वाले मरीजों में आत्महत्या की आशंका बढ़ जाती है। किसी भी सदस्य के एक हफ्ते से अधिक तनाव में रहने पर तत्काल उसे सेंटर पर लाएं। दवा व काउंसिलिंग (परामर्शन) के जरिए मरीज ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सजीवन लाल ने टीबी की बीमारी, जांच व उपचार की जानकारी दी। संचारी के नोडल डॉ. एके सिंघल ने बाढ़ के दौरान फैलने वाली वेक्टर जनित (संचारी) बीमारियों की जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों से सकारात्मक सहयोग की अपील की।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार पांडेय ने मच्छर जनित बीमारी के कारण व बचाव पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला का संचालन जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार चौधरी, विदेह पांडेय, अविनाश विक्रम सिंह, आरके मिश्र व मोहम्मद नासिर समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed