फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fatima School wins Mason Cricket Cup title in the name of Fatima School

Balrampur News: फातिमा स्कूल ने मेसन क्रिकेट कप का खिताब फातिमा स्कूल के नाम

Sun, 24 Dec 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 24 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fatima School wins Mason Cricket Cup title in the name of Fatima School
बलरामपुर के फातिमा स्कूल में मेसन क्रिकेट कप के विजेता टीम के ​खिलाड़ी ट्राफी देकर सम्मानित करत
बलरामपुर। फातिमा स्कूल में चल रहे मेसन क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला शनिवार देर शाम को समाप्त हुआ। कड़े मुकाबले के में फातिमा स्कूल की टीम ने सिटी मोंटेसरी की टीम को हरा ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। रजत को मैन ऑफ द टूर्नामेंट व प्रशांत को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने विजेता टीम के खिलाडि़यों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ फातिमा स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण मोरास व एमसीसी के डायरेक्टर सुनील शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फातिमा स्कूल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी मांटेसरी की टीम ने निर्धारित ओवर में 81 रन ही बना सकी। फातिमा स्कूल ने 74 रनों से मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले फातिमा स्कूल के रजत तिवारी को मैन ऑफ द मैच और प्रशांत तिवारी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मॉडर्न स्कूल के आशीष शुक्ला को मिला। क्रिकेट के आयोजन में प्रदीप शुक्ला व सूरज तिवारी सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed