फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers with better crop production will be rewarded today

बेहतर फसल उत्पादन वाले किसान आज किये जाएंगे पुरस्कृत

Tue, 22 Dec 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers with better crop production will be rewarded today
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर 23 दिसंबर को फसलों का बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर आठ किसानों को प्रथम पुरस्कार के लिए 10-10 हजार व द्वितीय पुरस्कार के लिए पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर कार्यक्रम कराकर चार-चार किसानों को दो-दो हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अगले वर्ष पुरस्कार पाने के लिए बेहतर उत्पान करने वाले किसानों को 31 तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने मंगलवार को बताया कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गेहूं, धान, सरसों, मसूर, चना व मटर जैसी फसलों का बेहतर उत्पादन, पशुपालन करके अधिक दूध पैदा करने वाले, गन्ने की अधिक पैदावार करने वाले और मत्स्य विभाग की योजना के माध्यम से अधिक मछली उत्पादन करने वाले किसानों को पुरस्कार देने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिला स्तर के कार्यक्रम में कृषि विभाग की तरफ से गेहूं, धान, सरसों, मसूर, चना व मटर फसलों का बेहतर उत्पादन करने वाले चार किसानों को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। पशुपालन, गन्ना व मत्स्य विभाग से जुड़े चार किसानों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार के रूप में पांच-पांच हजार रुपये का चेक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर कृषि व अन्य विभागों की तरफ से भी प्रथम स्थान पाने वाले चार-चार किसानों को दो-दो हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में पुरस्कार देने के लिए 36 किसानों का चयन किया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जिले में कुल 44 किसानों को पुरस्कार देने के लिए आमंत्रित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में फसलों का बेहतर उत्पादन करने वाले सभी किसानों को 31 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। गेहूं, सरसों व मसूर का बेहतर उत्पादन करने वाले किसान से उप कृषि निदेशक ने अपील किया है कि अपने-अपने ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी व बीटीएम से संपर्क करके निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed