फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers rush to learn modern technology

आधुनिक तकनीक सीखने को उमड़े किसान

Wed, 13 Jan 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers rush to learn modern technology
बलरामपुर। जिले के चार ब्लॉकों में बुधवार को कृषि मेले का आयोजन किया गया। मेलों में खेती किसानी से संबंधित आधुनिक तकनीक सीखने के लिए किसान उमड़े। यहां पर स्टॉल लगाकर आधुनिक तकनीक से खेती करने के तौर तरीकों का प्रदर्शन किया गया। बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक का कृषि मेला विकास भवन परिसर में लगाया गया। मेले का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य व प्रधान राज बहादुर सिंह के साथ फीता काटकर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विशेष ध्यान दे रही है। 2022 तक सभी किसानों को खेती से दोगुनी आय मिलने लगेगी। मेले में योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए उद्यान, कृषि, मत्स्य, आईसीडीएस, खादी ग्रामोद्योग, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, प्रोबेशन, दिव्यांग जन सशक्तिकरण, ग्राम्य विकास व अल्पसंख्यक विभाग ने स्टॉल लगाए। स्टॉल पर पहुंचकर किसानों ने आधुनिक तकनीक से तैयार सब्जियों व फलों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

रेहरा बाजार ब्लॉक परिसर में मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह व उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ कराया। यहां भी विभागीय योजनाओं व उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई और किसानों को आधुनिक खेती करने का तरीका बताया गया। गोष्ठी में किसानों को कई जानकारियां दी गई। इस अवसर पर बीडीओ अशोक दूबे, भारत नरेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव व हरिवंश सिंह आदि मौजूद रहे। हरैया सतघरवा ब्लॉक मुख्यालय स्थित शिवपुरा बाजार के परिसर में किसान कल्याण मिशन योजना के तहत एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कृषि गोष्ठी व प्रदर्शनी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ल, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य जनमेजय सिंह, सुवाश चंद्रा, बीडीओ सागर सिंह, एडीओ एजीबी प्रसाद, विनोद कुमार यादव, भावेश कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार, रामजी पांडेय आदि ने गोष्ठी में किसानों को कई जानकारियां दीं। पचपेड़वा ब्लॉक परिसर में गैसड़ी विधायक के भाई मिथिलेश कुमार सिंह ने सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता अशोक कुमार के साथ फीता काटकर किसान गोष्ठी का शुभारंभ कराया। प्रदर्शनी व स्टॉल के माध्यम से तकनीक का प्रदर्शन किया गया। बीडीओ अनुज सक्सेना, एडीओ जावेद अख्तर ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed