फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   farmers fighting for fertilizers

Balrampur News: खाद के लिए जूझ रहे किसान

Sun, 01 Jan 2023 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
farmers fighting for fertilizers
बलरामपुर। साधन सहकारी समितियों पर खाद मिलने की सूचना पर रविवार सुबह हजारों किसान उमड़ पड़े। मगर कुछ देर में ही खाद का स्टॉक खत्म हो गया। ऐसे में चंद किसान ही 266 रुपये बोरी के रेट से खाद पा सके। अन्य को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति गैसड़ी में रविवार को सुबह से ही किसानों की भीड़ लग गई। भगवानपुर गांव निवासी मुन्नू ने बताया कि सुबह से खाद लेने के लिए लाइन में लगे हैं। अब तक खाद नहीं मिली। भीड़ अधिक होने के कारण गोदाम प्रभारी ने आधार कार्ड वापस कर दिया।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि सुबह देर हो जाने के कारण लाइन में पीछे हो गए थे, जुगाड़ वालों को पहले खाद मिल जाती है। अन्य लोगों को इंतजार करना पड़ता है। मोहम्मद मुश्ताक, मनीराम, राधेश्याम व राजू ने बताया कि चार घंटे लाइन में लगने के बाद एक बोरी खाद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहरा बाजार की साधन सहकारी समिति रामपुर अरना में किसान खाद के लिए जूझते दिखे। लाइन में खड़ी अनीता, कमला, राजकुमारी, बबिता व आरती ने बताया कि घर में कोई पुरुष नहीं है। सुबह छह बजे से लाइन में लगने के बाद भी दोपहर तक खाद नहीं मिली। राजेश, शोभाराम व रामचंदर ने बताया कि एक किसान को एक बोरी खाद ही दी जा रही है। गेहूं व सरसों मे़ं डालने के लिए एक बोरी खाद पर्याप्त नहीं है। भीड़ के कारण देर शाम तक समिति पर अफरातफरी मची रही। भीड़ के चलते उतरौला-सादुल्लाहनगर मार्ग पर कई घंटे जाम लगा रहा।
पचपेड़वा की सहकारी समिति हरखड़ी में भी किसानों की भीड़ रही। पप्पू, संतोष कुमार, दिनेश, छोटकन व सुकई ने बताया कि सुबह दस बजे से लाइन में खड़े हैं मगर खाद नहीं मिली। दोपहर डेढ़ बजे प्रभारी ने स्टॉक खत्म होने की बात कहकर आधार कार्ड वापस कर दिया।
आलम, जगन्नाथ यादव, बुधराम यादव व राजू पाठक ने बताया कि एक बोरी खाद ही मिली है, जो कम है। एलएसएस पचपेड़वा के सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सहकारी समिति को 700-700 बोरी खाद मिली थी।
जिला कृषि अधिकारी आरपी राना का कहना है जिले में पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है। सहकारी समितियों पर खाद पहुंचाई जा रही है। सभी किसानों को पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यूरिया बेचने में ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक में खाद बेचने पर कार्रवाई शुरू हो गई है। ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर उतरौला के उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने रविवार को दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कृषि प्रसार अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनीश बीज भंडार पर 266 रुपये की यूरिया 300 व इससे अधिक दाम में बेची जा रही थी। निरीक्षण की जानकारी मिलते ही भारत बीज भंडार का संचालक दुकान बंद कर भाग गया। साधन सहकारी समिति अचलपुर परसिया व अधीनपुर रेहरा बाजार बंद मिला। ओवररेटिंग पर अनीश बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। भारत बीज भंडार के संचालक, अचलपुर परसिया के गोदाम प्रभारी रामबहादुर मौर्या व अधीनपुर के प्रभारी अजय जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed