{"_id":"66a92d2dd837268b6c0e9827","slug":"farmers-deposited-rs-136-crore-for-crop-insurance-balrampur-news-c-99-1-brp1003-112506-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: किसानों ने फसल बीमा के लिए 1.36 करोड़ किए जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: किसानों ने फसल बीमा के लिए 1.36 करोड़ किए जमा
Tue, 30 Jul 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। आपदा से फसलों को होने वाले नुकसान का मुआवजा पाने के लिए जिले के 28490 किसानों ने बीमा कराया है। कृषि विभाग की तरफ से नामित कंपनी ने किसानों के 8299 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी खरीफ की फसलों का बीमा किया है। वहीं प्रीमियम के रूप में इन किसानों ने एक करोड़ 36 लाख 79 हजार 405 रुपये जमा किया है। 31 जुलाई तक किसान अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं।
उपनिदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रकृति की मार से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहायक बनती है। धान फसल का बीमा कराने के लिए प्रति हेक्टेयर 1644 रुपये प्रीमियम निर्धारित है। इसी तरह केला का प्रति हेक्टेयर प्रीमियम 7500 रुपये तथा मिर्च का प्रीमियम 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। फसलों की बीमा करने के लिए इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। 30 जुलाई तक 28490 किसानों 8299 हेक्टेयर फसल का बीमा कराया है। प्रीमियम के रूप में इन किसानों ने एक करोड़ 36 लाख 79 हजार 405 रुपये जमा किया है। वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से 68 लाख 39 हजार 630 रुपये तथा इतने ही रुपये राज्य सरकार की तरफ से भी किसानों के प्रीमियम के लिए जमा किया गया है।