फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Family members protest over naming of killers

Balrampur News: हत्यारों की नामजदगी को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

Wed, 08 Oct 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 08 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Family members protest over naming of killers
सादुल्लाहनगर। क्षेत्र के गाेकुला बुजुर्ग के मजरे मौहरवा निवासी पशु कारोबारी कर्ताराम उर्फ करतू वर्मा (35) की हत्या को लेकर परिजनों में आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। हत्यारों की नामजदगी को लेकर परिजनों ने मंगलवार को थाने में प्रदर्शन किया। विधायक राम प्रताप वर्मा व एसपी विकास कुमार के आश्वासन पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर क्षेत्र के ग्राम गाेकुला बुजुर्ग के मजरे मौहरवा निवासी कर्ताराम का शव अमघटी जंगल में साेमवार को नग्न अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद शव मिलते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारों की नामजदगी व गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। एसपी विकास कुमार व सीओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया।
विज्ञापन

परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। विधायक व पुलिस अफसरों के समझाने पर परिजन और ग्रामीण हंगामा खत्म कर शव का अंतिम संस्कार किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कई टीमें बनाकर हत्यारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

रिपोर्ट :: मंगल देव गिरि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed