फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Facility of free screening and treatment on e-PHC

ई-पीएचसी पर मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा

Tue, 26 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Facility of free screening and treatment on e-PHC
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के पीएचसी बघनी बरवलिया में टेली मेडिसन का पॉयलेट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया गया है। ई-पीएचसी पर मरीजों के सेहत की मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा दी गई है। आकांक्षात्मक जनपद होने के चलते बलरामपुर के बघनी बरवलिया अस्पताल को सरकार ने ई-पीएचसी के संचालन की सौगात दी है। ई-पीएचसी पर मरीजों के मुफ्त जांच व इलाज की सुविधा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने मंगलवार को बताया कि शासन स्तर से जिले में ग्रामीण क्षेत्र के एक मात्र अस्पताल को ई-पीएचसी की सौगात मिली है। सदर ब्लॉक के बघनी बरवलिया पीएचसी में हाइटेक तरीके से टेली मेडिसिन का संचालन शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग व डाक ऑनलाइन संस्था के सहयोग से ई-पीएचसी का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

डाक ऑनलाइन कंसलटिंग के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर विकास राय ने बताया कि सदर ब्लॉक के ई-पीएचसी बघनी बरवलिया में रोजाना 25 से 30 मरीजों की :निशुल्क जांच करके तत्काल दवाएं दी जा रही हैं। ई-पीएचसी में संस्था की तरफ से नेहा कश्यप को एएनएम, प्रदीप द्विवेदी को फार्मासिस्ट व पीयूष राउत को एलटी के रूप में तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को ई-पीएचसी में इलाज कराने के लिए कोई भी पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। 25 प्रकार के मर्ज जैसे एचआईवी, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, टाइफाइड, कालाजार, बलगम, यूरिन, ईसीजी व गर्भवती महिलाओं के सेहत की हाईटेक तरीके से जांच करके मशीन के माध्यम से दवाएं दी जा रही हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी मरीजों को ई-पीएचसी से इलाज की मुफ्त सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed