फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Facilities will increase in Tulsi Park with one crore

Balrampur News: एक करोड़ से तुलसीपार्क में बढ़ेंगी सुविधाएं

Mon, 26 May 2025 09:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Facilities will increase in Tulsi Park with one crore
बलरामपुर में ​स्थित तुलसीपार्क, जिसका होगा सौंदर्यीकरण।-संवाद
बलरामपुर। नगर के बीचोबीच बने तुलसीपार्क में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। इससे नगर की सवा लाख आबादी को मार्निंगवॉक करने की सुविधा होगी। तुलसीपार्क में फाउंटेन फव्वारा, बेंच के साथ-साथ चारो तरफ इंटरलॉकिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत एक करोड़ पांच लाख रुपये से तुलसी पार्क में बाउंड्रीवॉल का निर्माण, बाउंड्रीवॉल पर लोहे की ग्रिल, इंटरलॉकिंग का निर्माण, पौधरोपण का कार्य, फाउंटेन फव्वारा लगाने तथा बेंच निर्माण आदि का कार्य कराया जाएगा। नगरवासी श्याम मनोहर पांडेय, रोहित पांडेय, संतोष गुप्ता, मोहित देव, अरमान, सर्वेश व बब्लू आदि ने बताया कि माॅर्निंग वॉक के लिए नगर में कोई समुचित व्यवस्था न होने से लोग सड़कों पर ही टहलते हैं। इससे अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

तुलसीपार्क हाईटेक बनने के बाद लोग सुबह-सुबह यहां आकर टहल सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि तुलसीपार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया गया है, ताकि नगरवासियों को शीघ्र मॉर्निंग वाॅक की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed