फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Face Mask

सभी को फेस मास्क पहनना अनिवार्य

Thu, 09 Apr 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Face Mask
बलरामपुर। कोरोना जैसी महामारी से लोगों को बचाने के लिए शासन ने फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। कोरोना महामारी से फेस मास्क पहनना शानदार उपाय है। सभी लोगों को घरों से निकलने के बाद फेस मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। फेस मास्क के जरिए शासन की तरफ से लोगों के सेहत का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर कार्य करने के दौरान फेस मास्क सुरक्षा करेगा। फेस मास्क का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देव रंजन वर्मा ने गुरुवार को बताया कि शासन ने कोविड-19 से रोकथाम व बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। एपिडेमिक एक्ट के प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके लिए बाजार में मिलने वाले ट्रिपल लेयर मास्क का प्रयोग किया जा सकता है। किसी साफ कपड़े से स्वयं ही तीन परतों वाला फेस कवर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस फेस कवर को साबुन से सफाई के साथ धोकर पुन: प्रयोग में लाया जा सकता है। फेस कवर उपलब्ध न होने की स्थिति में गमछा, रूमाल व दुपट्टा आदि को भी फेस कवर के रुप में प्रयोग किया जा सकता है। कभी भी उपयोग में लाया हुआ फेस कवर/मुंह नाक ढकने में प्रयोग होने वाला गमछा आदि का पुन: प्रयोग बिना साबुन से साफ धुलकर ही प्रयोग किए जाएं। एन-95 मास्क का प्रयोग केवल चिकित्सा कर्मियों को ही प्रयोग करने के लिए शासन से संस्तुति है। बिना फेस मास्क के घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों पर जाना एपिडेमिक एक्ट का उल्लंघन माना जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed