फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Erosion is fast, more than 50 bighas of land is submerged in the river

Balrampur News: कटान तेज, 50 बीघे से ज्यादा जमीन नदी में समाई

Sat, 09 Aug 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 09 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Erosion is fast, more than 50 bighas of land is submerged in the river
बलरामपुर के गंगाबक्स भागड़ गांव के पास कटान कर रही राप्ती नदी।
ललिया (बलरामपुर)। राप्ती नदी खतरे के निशान 104.620 मीटर से एक मीटर से अधिक नीचे आ गई है। बृहस्पतिवार को नदी चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर को पार कर खतरे के निशान की ओर बढ़ रही थी। शुक्रवार सुबह छह बजे से नदी तेजी से घटने लगी और शाम तक 103.350 मीटर पर आकर रुक गई है।
विज्ञापन

अब नदी चेतावनी बिंदु से 70 सेंटीमीटर नीचे आ गई है और 1.70 मीटर खतरे के निशान से दूर हो गई है, लेकिन घटते जलस्तर से कटान तेज हो गया है। ललिया क्षेत्र के गंगा बख्श भागड़ और चौकाकला के माधवापुर गांव में कटान से किसान परेशान हैं। नदी की तेज धार अब तक 50 बीघे से ज्यादा उपजाऊ जमीन निगल चुकी है, कई घरों की नींव खतरे में है। गंगा बख्श भागड़ के किसान सियाराम, त्रिभुवन, पतीराज, छोटेलाल, तुलसी, श्याम बहादुर, राजित राम, कौशल्या, ननकू, सहजराम, विनय राम, अंतू दास और साधु के घर कटान की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

सियाराम की 12 बीघे, शिवकुमार वर्मा की 20 बीघे, जमुना पांडे की आठ बीघे, बाबूराम की तीन बीघे और कन्हैयालाल की सात बीघे जमीन नदी में समा चुकी है। माधवापुर में कटान रोकने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय अब कटान से सिर्फ दो-तीन मीटर और पंचायत भवन मात्र दो मीटर की दूरी पर है। ग्रामीण पलटन यादव ने बताया कि अगर नदी ने कटान बंद नहीं किया तो गांव के करीब 100 घर धारा में समा जाएंगे। उतरौला क्षेत्र में अभी नदी की रफ्तार रुकी है। एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है। नदी खतरे के निशान से काफी नीचे है, स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed