फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Enthusiasm in students of class seven reached school

स्कूल पहुंचे कक्षा सात के विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Fri, 12 Feb 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm in students of class seven reached school
बलरामपुर। 10 माह बाद स्कूलों में शुक्रवार को पहुंचे कक्षा सात के छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। बीईओ व डीसी की टीमें स्कूलों के औचक निरीक्षण में जुटी रहीं। स्कूलों के खुलने से छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी खुशी नजर आई।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को स्कूलों में पढ़ाने के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया है। हर सप्ताह के सोमवार व गुरुवार को कक्षा छह के छात्र छात्राओं को स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। इसी तरह से कक्षा सात के छात्र छात्राओं को मंगलवार व शुक्रवार को और कक्षा आठ के छात्र छात्राओं को बुधवार व शनिवार को स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। जिले के 395 कंपोजिट, 256 उच्च प्राथमिक व 14 सहायता प्राप्त स्कूलों के कक्षा सात के छात्र-छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कक्षाओं में बैठाया गया।
विज्ञापन

सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ और डीसी स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जुटाने में लगे रहे। हेडमास्टरों, शिक्षकों व शिक्षामित्रों को समय सारिणी के अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए बच्चों को स्कूलों में पढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमिलिया में कोरोना प्रोटाकॉल का पालन करते हुए कक्षा सात के 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मास्क लगाकर पढ़ाया गया। रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजौरा में मास्क लगाकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि चार राजकीय, 19 माध्यमिक व 112 निजी स्कूलों में भी कक्षा सात के छात्र छात्राओं को पढ़ाया गया है। 10 माह बाद स्कूल पहुंचे छात्र छात्राओं में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed