{"_id":"64c155f8f7314eb9cb0f47ce","slug":"engineers-from-bangalore-arrived-to-remove-evms-technical-deficiencies-balrampur-news-c-99-1-brp1003-1395-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ईवीएम की तकनीकी कमियां दूर करने पहुंचे बंगलूरू के इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ईवीएम की तकनीकी कमियां दूर करने पहुंचे बंगलूरू के इंजीनियर
Wed, 26 Jul 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। पहले मतदान केंद्रों पर संसाधन की जांच करने के लिए सेक्टर अफसरों की तैनाती की गई। अब ईवीएम मशीन की तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए बंगलूरू से दो इंजीनियर बुलाए गए हैं। दोनों कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में वीवीपैट, वैलेट व कंट्रोल यूनिट की जांच करेंगे।
पिछले वर्ष अक्टूबर माह में बाढ़ आने से कलेक्ट्रेट परिसर में पानी भर गया था। वेयरहाउस में पानी भर जाने के कारण काफी संख्या में ईवीएम मशीन भीग गईं थीं। इनको बंगलूरू भेजा गया था। वहां से ईवीएम को ठीक कर वापस भेज दिया गया है। अब ईवीएम में रह गईं तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए बंगलूरू से दो इंजीनियर अभिषेक कुमार व अजीत कुमार आए हैं। दोनों 1700 वीवी पैट, 1700 वैलेट पेपर व 280 कंट्रोल यूनिट की जांच करेंगे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने बताया कि इंजीनियर ईवीएम की तकनीकी कमियों को दूर करेंगे। ईवीएम की जांच के बाद रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।