फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Emphasis given on the strength of the organization in the workshop

Balrampur News: कार्यशाला में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

Sat, 01 Apr 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Emphasis given on the strength of the organization in the workshop
बलरामपुर। बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को कार्यशाला हुई। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही साथ नवगठित बूथ कमेटियों का सत्यापन करते हुए बची हुई कमेटियों का गठन जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


तुलसीपुर विस क्षेत्र में बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा के लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि संगठन को और भी मजबूत बनाने के लिए बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा करते हुए सभी लोगों से सरल एप डाउनलोड करने का आग्रह किया। कार्यशाला में शिव प्रसाद यादव, जनमेजय सिंह, विष्णुदेव गुप्ता, पंकज सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, बुद्धि सागर अवस्थी, महंत राम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर विस क्षेत्र में कार्यशाला का शुभारंभ क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने किया। उन्होंने नवगठित बूथ कमेटियों का सत्यापन करते हुए शेष कमेटियों का गठन जल्द से जल्द पूरा करने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी।


उतरौला विस क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह व विधायक राम प्रताप वर्मा तथा गैसड़ी विस क्षेत्र में कार्यशाला का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू व पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया। इस अवसर पर अजय सिंह पिंकू, रामदीन वर्मा, अर्जुन साहू, अजय सैनी व अमित जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed