फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity of 300 villages stalled for 36 hours

36 घंटे गुल रही 300 गांवों की बिजली

Tue, 16 Aug 2022 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 300 villages stalled for 36 hours
बलरामपुर। 15 अगस्त को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का प्रदेश सरकार का फरमान जिले में पूरी तरह फ्लॉप हो गया। तेज हवा चलने के कारण आठ फीडर से 36 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके चलते स्थानीय तहसील क्षेत्र के करीब 300 गांवों के लोग आजादी के दिन बिना बिजली के ही रहे। 14 अगस्त की दोपहर ठप हुई आपूर्ति 16 अगस्त को दोपहर बाद बहाल हुई। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े तक हर कोई बेहाल रहा।
विज्ञापन

बलरामपुर से तुलसीपुर की 33 हजार हाईटेंशन लाइन 14 अगस्त की दोपहर ब्रेकडाउन में आ गई। इसके चलते तुलसीपुर उपकेंद्र के बैंक फीडर, बलरामपुर फीडर, कौवापुर, कोयलाबास, हरैया व गैसड़ी समेत आठ फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इससे मध्यनगरी, चमरबोझिया, गनवरिया, धंधरा, मध्यनगर, कांशीराम मनकौरा, मदरहवा, गिरधरडीह, भगवानपुर पिपरी, प्रतापपुर समेत करीब 300 गांवों की विद्युत आपूर्ति 36 घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जरा सी तेज हवा चलने या बूंदाबांदी होने पर पावर कॉरपोरेशन के अफसर व कर्मचारी बिजली आपूर्ति बंद कर देते हैं। इससे लोगों को गर्मी में परेशानी होती है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम भी प्रभावित होता है। किसानों के नलकूप भी बंद रहने से सिंचाई नहीं हो पाती है। विभागीय अफसर व कर्मचारी या तो फोन ही नहीं उठाते या फिर मोबाइल बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासी शिवकुमार, फारूख, इलियास, तेज प्रताप, पप्पू, चिनके, कृष्ण गोपाल आदि ने बताया कि 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के चलते प्रदेश सरकार ने 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति का जो फरमान जारी किया था, स्थानीय अफसरों की लापरवाही के चलते उसका बिल्कुल भी पालन नहीं हो सका। 36 घंटे बाद मंगलवार दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल तो हो गई मगर बार-बार ट्रिपिंग से परेशानी बरकरार है। तेज धूप व भीषण गर्मी के बीच लोग घर के बाहर रात बिताने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने डीएम से क्षेत्र की बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग की है।

आज से 31 अगस्त तक होगी बिजली कटौती
रेहरा बाजार। एसडीओ रेहरा बाजार आरके यादव ने मंगलवार को बताया कि 17 से 31 अगस्त तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। मनकापुर से रेहरा बाजार के बीच 33 हजार लाइन पर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। एसडीओ ने बिजली उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य व बिजली कटौती में सहयोग करने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed