फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity line will be underground from 86 crores

Balrampur News: 86 करोड़ से भूमिगत होगी बिजली की लाइन

Sun, 08 Jan 2023 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity line will be underground from 86 crores
बलरामपुर। शहर को बिजली के तारों के मकड़जाल से निजात दिलाने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत शहर के तीनों उपकेंद्रों से जुड़ी बिजली की लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार होगा। इस पर 86 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में बलरामपुर टाउन, भगवतीगंज व पूरब टोला विद्युत उपकेंद्र हैं। जिनके माध्यम से 25 वार्डों के 18 हजार 955 कनेक्शन धारकों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके लिए जगह-जगह बिजली के पोल लगाए गए हैं। सड़क किनारे ही ट्रांसफार्मर रखे हैं।
विज्ञापन

बिजली के तार जर्जर होने के कारण आए दिन टूट जाते हैं। इससे बिजली संकट खड़ा हो जाता है। ये बात अलग है कि इसके लिए बांस की पटरियों को तारों में बांधा गया है ताकि ट्रिपिंग कम की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं समस्याओं से निजात के लिए पावर कॉरपोरेशन ने बिजली के केबल भूमिगत करने की योजना बनाई है। बलरामपुर टाउन एरिया में 160 किलोमीटर की लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 40 करोड़ रुपये खर्च आएगा। भगवतीगंज इलाके में 30 करोड़ रुपये की लागत से 120 किलोमीटर लाइन बिछाई जाएगी। पूरब टोला इलाके में 16 करोड़ रुपये से 64 किलोमीटर बिजली की लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार करके भेजा गया है।
एसडीओ प्रेमचंद ने बताया कि अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करके डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अनुमति मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
बिजली के तार हटाकर अंडरग्राउंड केबल डालने के बाद कनेक्शन धारकों के घरों तक लाइन खींचने के लिए जगह-जगह जंक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे। साथ ही ट्रांसफार्मर से लिंक किया जाएगा। इसके बाद खंभों को हटाया जाएगा। इससे काफी सहूलियत होगी।

पावर कॉरपोरेशन ने बकाया राजस्व वसूली के लिए सोमवार से विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 11 जनवरी तक चलने वाले विशेष अभियान को लेकर पावर कॉरपोरेशन ने तैयारी की है। व्हाट्सएप ग्रुप से अभियान की मॉनीटरिंग की जाएगी। अधिशासी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed