{"_id":"64a461d5b75dbb70580950d9","slug":"electricity-did-not-come-for-17-days-angry-villagers-demonstrated-balrampur-news-c-99-1-brp1003-793-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 17 दिनों से नहीं आई बिजली, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 17 दिनों से नहीं आई बिजली, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गनेशपुर में 17 दिनों से बिजली नहीं आ रही है। ट्रांसफाॅर्मर की खराबी के चलते ग्रामीणों को बिजली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विभागीय लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग एक्सईएन पाॅवर कॉरपोरेशन से की है।
ग्रामवासी अतीक खान, कमलेश, राम प्रसाद, मुस्तकीम, मजहर, मुख्तार, जहूर अहमद, साकिब व रिजवान आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि 18 जून को अचानक आए हाईवोल्टेज के चलते लोगों के घरों में लगा पंखा, कूलर व इन्वर्टर आदि खराब हो गए थे। कई जगह बिजली का तार भी टूटकर गिर गया था। उसी दिन से ट्रांसफाॅर्मर की खराबी के चलते गांव में विद्युत आपूर्ति ठप है।
गांव में बिजली न आने के कारण हम लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। मोबाइल चार्ज कराने के लिए बाजार जाना पड़ रहा है। घरों में लगा पंखा व कूलर आदि न चलने के कारण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने यह भी बताया कि गांव के लाइनमैन व विभागीय कर्मचारियों को बिजली ठप होने की सूचना कई बार दी गई लेकिन अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं की गई। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग एक्सईएन पावर कॉरपोरेशन से की है। जेई राम नरेश गौतम ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली है। जल्द ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।