फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity bills will be paid dues in today's camp

आज के कैंप में बिजली बिलों का होगा बकाया भुगतान

Tue, 27 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills will be paid dues in today's camp
बलरामपुर। कैंप लगाकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का भुगतान कराएंगे। राजस्व वसूली में हीलाहवाली पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चले गांव की ओर अभियान के तहत 28 जुलाई को जिले के तीन स्थानों पर कैंप लगाकर बिजली उपभोक्ताओं से बकाया बिल की वसूली की जाएगी और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

एक्सईएन पावर कारपोरेशन बलरामपुर बालकृष्ण ने मंगलवार को बताया कि मुख्य अभियंता देवीपाटन क्षेत्र गोंडा के निर्देश पर 28 जुलाई को विद्युत उपकेंद्र महाराजगंज के ग्राम अमवा, हरैया ब्लॉक के हरैया सतघरवा और विद्युत उपकेंद्र 132 केवी बलरामपुर के कांदभारी में मेगा कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजित होने कैंप में विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता, उप खंडीय अधिकारी, क्षेत्रीय मीटर रीडर बिल सहायक व अन्य संबंधित स्टॉफ उपस्थित रहेंगे। कैंप में आने वाले बिजली उपभोक्ताओं से बिलों का भुगतान करेंगे और मौके पर ही मीटर व बिल से संबंधित अन्य समस्याओं का निस्तारण भी कराएंगे।
बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया है कि मेगा कैंप में आकर बकाया बिजली बिल का भुगतान करें और साथ ही अपनी समस्याओं का निस्तारण भी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed