{"_id":"65a38e6edd8d913807015ae6","slug":"elderly-people-asked-for-old-age-pension-and-farmer-asked-for-rotavator-balrampur-news-c-99-1-slko1019-6099-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बुजुर्गों ने वृद्धावस्था पेंशन तो किसान ने मांगा रोटावेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बुजुर्गों ने वृद्धावस्था पेंशन तो किसान ने मांगा रोटावेटर
Sun, 14 Jan 2024 01:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए संचालित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन भगवानपुर गांव में कुछ अलग अंदाज में हुआ। भाषण और आवास की चाबी बांटने के बजाए यहां हुए कार्यक्रम में मेला जैसा माहौल दिखा। लाठी टेकते हुए इसमें हिस्सेदारी के लिए पहुंचे 70 साल के खेदू व 72 साल के महावीर ने मौजूद जिम्मेदारों को वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने के लिए अपना पंजीकरण कराया। लक्ष्मणपुर के किसान अमन पांडेय भी कार्यक्रम में रोटावेटर पाने के लिए पंजीकरण कराया। कहा कि ट्रैक्टर तो किसी तरह ले लिया अब यंत्र न होने से खेती में परेशानी हो रही है। उन्होंने भी पंजीकरण कराया और उम्मीद जताई कि उनको भी कृषि यंत्र मिल जाएगा।
इस दौरान कार्यक्रम में जुटने वाले लोगों की कई समस्याओं का समाधान भी हुआ। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर 60 लोगो को दवा भी वितरित की गई। चिकित्सक सुमित ने एएनएम रुचि रावत की मदद से पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम में राजेश सिंहृ ने बीज अनुदान के लिए तो रामदीन, कन्हैया व राकेश कुमार ने किसान सम्मान निधि पाने के लिए अपना पंजीकरण कराया।
कार्यक्रम में हिस्सेदारी करते हुए विधायक पल्टूराम ने केंद्र व राज्य सरकार के स्तर पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी व विकासपरक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भरोसा दिलाया कि सभी पात्रों को इन योजनाओं का लाभ अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि विभाग, अनूप पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गुलरिहा हिसामपुर में भी शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने ग्रामीणों को सरकारी स्तर पर संचालित योजनाओं के बारे जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद भाजपा के मंडल महामंत्री प्रवेश मिश्रा ने बच्चों का अन्नप्राशन कराने के साथ ही मौजूद लोगों को देश की अखंडता को कायम रखते हुए वर्ष 2024 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने की शपथ भी दिलाई।