फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eight hundred dead farmers got benefit of PM Kisan Samman Nidhi

आठ सौ मृत किसानों को मिला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ

Fri, 28 Aug 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Eight hundred dead farmers got benefit of PM Kisan Samman Nidhi
बलरामपुर। फर्जी दस्तावेजों व कूटरचित तरीके से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वालों पर कार्रवाई का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिले में करीब आठ सौ मर चुके किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ फर्जी तरीके से लेने का मामला प्रकाश में आया है। रिकवरी के लिए जिले के सभी नौ ब्लॉकों से मृतकों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। छह से अधिक किस्त पाने वाले किसानों से भी धनराशि की वापसी कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वालों से तत्काल वापसी करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के दो लाख 70 हजार किसानों का पंजीकरण कराया गया है। अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में जिले के दो लाख 58 हजार किसानों के बैंक खातों में भारत सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से छठवीं किस्त की दो-दो हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन

छठवीं किस्त का भुगतान उन्हीं किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है जिनका बैंक खाता आधार नंबर से लिंक रहा है। इससे पहले जिले में दो लाख 10 हजार किसानों को योजना से जोड़ा गया था। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर 60 हजार किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए उनके बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिले में दो लाख 70 हजार किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जोड़े जा चुके हैं। छूटे हुए किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी ब्लॉकों के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी जांच-पड़ताल के दौरान यह पता चला कि जिले में करीब 800 मृतक किसानों को भी योजना का लाभ मिला है। मृतक किसानों के परिजनों को चिह्नित करके उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मानि निधि योजना की धनराशि वापस करने की सलाह दी गई है।
जांच-पड़ताल में जुटे सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कितनी किस्त मिली है, यह ब्योरा अवश्य जुटाएं। छह से अधिक किस्त पाने वाले किसानों का भी ब्योरा खंगाला जा रहा है। छह के बाद जितनी भी किस्त होगी उसकी रिकवरी कराकर भारत सरकार के खाते में धनराशि जमा कराकर वापसी कराई जाएगी। धनराशि वापसी में हीलाहवाली बतरने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने का शासन ने निर्देश दिया है।

मृतकों व छह से अधिक किस्त पाने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में मृतकों के लाभ लेने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में छह से अधिक किस्त पाने वालों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। सीडीओ अमनदीप डुली की निगरानी में कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मृतकों और छह से अधिक किस्त पाने वालों का ब्योरा जुटा रहे हैं। एलडीएम डॉ. एनआर विशनोई को बैंकों से भी मृतकों व छह से अधिक किस्त पाने वालों का ब्योरा जुटाकर उप कृषि निदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में मृतकों व छह से अधिक किस्त पाने वालों से रिकवरी के साथ-साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
- कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed