फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eight electric poles land, dark in 50 villages

बिजली के आठ खंभे जमींदोज, 50 गांवों में अंधेरा

Thu, 26 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Eight electric poles land, dark in 50 villages
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने गुरुवार को बिजली के खंभों को रौंद दिया। घटना स्थल के आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना में बिजली के आठ खंभे जमींदोज हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के 50 गांव में बिजली गुल हो गई। लोगों को रात अंधेरे में काटनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने आक्रोश जताते हुए डीएम से ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी विष्णु, मनोहर, राजाराम, कल्लू व संतोष आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायत पत्र में कहा है कि गुरुवार को गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने तुलसीपुर-हरैया मार्ग पर पूरनपुर गांव के पास बिजली के आठ खंभों को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बिजली के खंभे जमींदोज हो गए हैं। पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ने की ओवरलोडिंग शुरू हो गई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए।
ट्रांसफार्मर के पोल को भी नुकसान हुआ है। मौके पर रखा पुआल धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों की सतर्कता व सूझ बूझ से आग बूझा ली गई। लोगों ने बिजलीकर्मियों को फोन करके सप्लाई बंद कराई। इस दौरान घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

घटना होने के चलते क्षेत्र के 50 से अधिक गांव में बिजली गुल हो गई है। क्षेत्र के करीब 25 हजार लोगों को रात ढिबरी के सहारे काटनी पड़ेगी।
जेई विकास चंद्र ने बताया कि खंभों को जोड़ने और बिजली सप्लाई चालू कराने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। शीघ्र ही समस्या का निराकरण कराकर बिजली सप्लाई चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed