{"_id":"6a11e3808159c987e70396b1","slug":"eight-doctors-and-nine-employees-were-found-missing-after-signing-the-notice-balrampur-news-c-99-1-brp1003-148876-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हस्ताक्षर कर गायब मिले आठ चिकित्सक व नौ कर्मचारी, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हस्ताक्षर कर गायब मिले आठ चिकित्सक व नौ कर्मचारी, नोटिस
Sat, 23 May 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 23 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत: विभाग
गैड़ास बुजुर्ग। स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैड़ास बुजुर्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करके आठ चिकित्सक व नौ कर्मचारी गायब मिले। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किया है।
सीएमओ ने सीएचसी में आकस्मिक चिकित्सा सेवा, प्रसव कक्ष, ओटी व लैब में संसाधनों का आकलन किया। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो हस्ताक्षर के बाद भी चिकित्साधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। इसमें वरिष्ठ सहायक भगवत प्रसाद, राकेश कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर अजीत कुमार, लैब टेक्नीशियन अवधेश कुमार, एलएचवी शशि पांडेय, चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार, डॉ. विजय प्रताप, चिकित्साधिकारी आरबीएसके डॉ. मकसूद अहमद, डॉ. उमाशंकर सिंह, डॉ. रूबी खान, डॉ. सलीम अहमद, डॉ. सकीना यूसुफ, डॉ. शमीम, ऑप्टोमेट्रिस्ट अनिल श्रीवास्तव, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर मोहम्मद अकमल, स्टाफ नर्स अर्चना सिंह, प्रिंसी मौर्य, सोनू कुमारी, एएनएम प्रमिला, लैब टेक्नीशियन अजीत चौहान व अनुराग द्विवेदी ड्यूटी से नदारद पाए गए। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सीएचसी में दवाओं व उपकरणों की उपलब्धता, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया। सीएमओ ने कहा कि मरीजों को बेहतर व प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। निरीक्षण के समय जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व सीएचसी अधीक्षक डॉ. शोएब अहमद मौजूद रहे।