{"_id":"63b9c22ca0c4b916120ea013","slug":"education-exam-gonda-balrampur-news-lko6655593195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 16 से 20 जनवरी के बीच होगी प्री बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 16 से 20 जनवरी के बीच होगी प्री बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों की तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए 16 से 20 जनवरी के बीच विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। इसमें बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 34,017 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने शनिवार को बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इसमें जिले के सभी राजकीय, वित्तीय सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों में पंजीकृत 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
उन्होंने कहा कि इस परीक्षा से बच्चे अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकेंगे। परीक्षा में कम अंक मिलने वाले विषय की पुन: तैयार कर बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। देवीपाटन मंडल में प्रथम चरण में यह परीक्षा होनी है। 21 से 28 जनवरी के मध्य जिले में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। सभी प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने व इस रिकार्डिंग को डीवीआर में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है। (संवाद)