फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Earlier, the mafia used to give pistols to the youth, now the government is giving tablets

Balrampur News: पहले नौजवानों को तमंचे पकड़ाते थे माफिया, अब सरकार दे रही टैबलेट

Fri, 28 Apr 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 28 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Earlier, the mafia used to give pistols to the youth, now the government is giving tablets
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चुनावी जनसभा में बिना किसी का नाम लिए माफिया पर हमला बोला। कहा कि वर्ष 2017 से पहले माफिया नौजवानों को बहकाकर उनके हाथों में तमंचे पकड़ा देते थे। अब प्रदेश सरकार सभी माफिया को अंदर कर दो करोड़ नौजवानों को टैबलेट दे रही है।
विज्ञापन



छोटा परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जब वह गोंडा से देवीपाटन आते थे तो चार घंटे लग जाते थे। चंद दिनों पहले गोंडा से देवीपाटन आने में महज 45 मिनट ही लगे। सोचिए, वह कौन लोग थे, जो विकास का सारा पैसा हड़प जाते थे। सड़क का पैसा हो या गरीबों के आवास का पैसा, इसे हड़पने वाले माफिया को सरकार ने आज जेल में कैद कर रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जो लूटते थे और छाती चौड़ी करके चलते थे, आज वह गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांगते फिर रहे हैं। यह है नया उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले शहरों में कूड़े के ढेर होते थे। बहन-बेटियां बाजार नहीं जा सकती थीं। व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थी। मगर आज सब बदल गया है। अब प्रदेश में सुरक्षित माहौल में विकास की बात हो रही है। यह है डबल इंजन की सरकार का असर। मुख्यमंत्री ने शहर को स्मार्ट व सेफ सिटी बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम मोदी का विजन ही हमारा विजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विजन है, वही हमारा विजन है। नौ वर्ष में प्रधानमंत्री ने देश की पूरी तस्वीर बदल दी है। पहले जब भारतीय नागरिक कहीं बाहर जाता था तो पहचान के लिए मोहताज होता था। आज भारत का नागरिक कहीं जाता है तो सम्मान की नजर से देखा जाता है। दुनिया में कहीं संकट होता है तो संकटमोचक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत की तरफ देखा जाता है। रूस-यूूक्रेन का युद्घ रहा हो या सूडान का आंतरिक संघर्ष। भारतीयों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने पहल की। मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि आज देश बदल रहा है।




विकास की राह में दौड़ रहा बलरामपुर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर हमारे लिए कोई नया जनपद नहीं है। जैसे मेरे लिए गोरखपुर है, उसी तरह से बलरामपुर। मैं मां पाटेश्वरी के धाम में अक्सर दर्शन करने आता हूूं। मां पाटेश्वरी की बड़ी कृपा रही है। यद्यपि जिले को इस बात का सौभाग्य प्राप्त है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत यहीं से की थी। भारत की राजनीति को नई दिशा देने वाले नानाजी देशमुख का सानिध्य भी इस जिले को मिला है। शिक्षा, समाजसेवा व सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में बलरामपुर स्टेट का योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में बलरामपुर आकांक्षात्मक जनपद था। जब सुधार के काम शुरू किए गए तो यह जिला विकास की दौड़ में आगे बढ़ चला है। सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed