{"_id":"6a19c8573bceb25be30d1a31","slug":"due-to-vip-duty-maa-pateshwari-university-changed-the-exam-schedule-balrampur-news-c-99-1-slko1029-149158-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वीआईपी ड्यूटी के चलते मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने बदला परीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वीआईपी ड्यूटी के चलते मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने बदला परीक्षा कार्यक्रम
Fri, 29 May 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 29 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने द्वितीय सेमेस्टर 2025-26 की कुछ परीक्षाओं का कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार छह व सात जून को प्रस्तावित कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम 29 मई को जारी किया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विशेष सचिव गृह (पुलिस) उत्तर प्रदेश शासन के पत्र के क्रम में छह जून से 10 जून तक वीआईपी ड्यूटी के लिए वाहनों एवं कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं कराना संभव नहीं होने के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बीए मनोविज्ञान की परीक्षा अब छह जून के स्थान पर 22 जून को होगी, जबकि गृह विज्ञान की परीक्षा सात जून के बजाय 23 जून को आयोजित की जाएगी। बीएससी गणित की परीक्षा छह जून से बढ़ाकर 17 जून तथा जूलॉजी की परीक्षा सात जून से बढ़ाकर 18 जून कर दी गई है। वहीं बीएससी कृषि की परीक्षा सात जून के स्थान पर 22 जून को संपन्न होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एम लिब का परीक्षा कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा तथा परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने संबंधित महाविद्यालयों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।