फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Door-to-door waste collection has started in Tulsipur

Balrampur News: तुलसीपुर में शुरू डोर-टू-डोर कूड़ा उठान

Fri, 02 Jan 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door waste collection has started in Tulsipur
तुलसीपुर में कूड़ा एकत्र करता कर्मचारी।
तुलसीपुर। नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पंचायत ने कमर कस ली। इसके लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व रीसाइक्लिंग (पुनर्चक्रण) व्यवस्था को फिर से शुरू किया गया है। लखनऊ की एक प्रोफेशनल सुपरवाइजर टीम की मदद ली जा रही है, जो आधुनिक तरीके से कूड़ा संग्रहण और निस्तारण का काम करेगी। फिलहाल यह व्यवस्था पांच वार्डों में सक्रिय कर दी गई है और जल्द ही सभी 15 वार्डों में लागू की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष अदनान फिरोज ने बताया कि किसी भी शहर के लिए घर-घर कूड़ा संग्रहण एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिससे शहर की सफाई बड़े शहरों की तर्ज पर सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पहले भी यह व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन प्रशिक्षण व जानकारी के अभाव में बीच में रुक गई थी। नए वर्ष के साथ इसे नई ऊर्जा और पेशेवर रीसाइक्लिंग टीम की मदद से दोबारा शुरू किया गया है।
विज्ञापन

नागरिकों से सहयोग की अपील
नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है। कहा कि प्रत्येक वार्ड के लिए समय निर्धारित किया गया है। मोहल्लेवासी अपने घर का कूड़ा तय समय पर नगर पंचायत कर्मचारियों को दें। यह नई व्यवस्था पहली बार व्यापक और विधिवत रूप से नगर में लागू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed