फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Do not hesitate in getting the benefits of the schemes to the farmers

किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने में न बरतें कोताही

Mon, 27 Sep 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Do not hesitate in getting the benefits of the schemes to the farmers
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करती सीडीओ रिया केजरीवाल। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने में कोताही न बरतें। सभी योजनाओं का लाभ किसानों को हरहाल में दिलाए जाएं। सीडीओ रिया केजरीवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण अधिशासी परिषद व जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण की पूरी रिपोर्ट तैयार करके उपलब्ध कराएं जिससे अवलोकन किया जा सके कि किसानों को इस प्रशिक्षण से कितना लाभ हुआ है।
विज्ञापन

शासन स्तर से निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप किसानों को तकनीकी व कृषि निवेशों जैसे बीज, उर्वरक, रसायन, उपकरण, यंत्र व जैविक कृषि का कितना लाभ मिला है। सभी विभागों को कार्य योजना बनाकर ग्राम व ब्लाक स्तर पर किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय पोर्टल पर सत्र प्रतिशत पंजीकरण कराकर कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ किसानों को समय से दिलाया जाए जिससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो सके। इसके किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत चावल, दलहन व गेहूं घटक में उत्पादन वृद्धि, खेतों की मृदा उर्वरता को अक्षुण रखते हुए उत्पादकता में वृद्धि, किसानों के आर्थिक स्तर में वृद्धि, पौधे, मृदा प्रबंधन, फ्लैक्सी कंपोनेंट व सिंचाई प्रबंधक आदि पर सीडीओ ने गहन समीक्षा की।
बैठक का संचालन करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि जिले के सभी 9 ब्लाकों में कृषक प्रशिक्षण कराए जाएंगे। 1080 किसानों का एक दिवसीय ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें 621 कृषि विभाग, 135 उद्यान विभाग, 162 गन्ना विभाग, 81 पशुपालन व 27 रेशम विभाग को दिया गया है।
फसल प्रबंधन भ्रमण कार्यक्रम समूह गठन, क्षमता विकास, सीड मनी, रिवाल्विंग फंड, खाद्य सुरक्षा समूह, कृषक पुरस्कार, किसान सम्मान, मेला, किसान गोष्ठी फार्म स्कूल आदि पर चर्चा हुई।
जिले में 92 प्रतिशत लघु व सीमांत किसान हैं। कृषि विभाग में कृषि यंत्रीकरण के सब मिशन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत भारत सरकार की तरफ से कृषि यंत्र हैरो, कल्टीवेटर, कम फर्टीलाइजर, ड्रील लेजर, लैंड लोवर रोटावेटर, सेल्फ प्रोपेड, राइस ट्रांसप्लांटर, थ्रेसर, मल्टीक्राम व स्ट्रीपर आदि पर अनुदान दिया जाता है जिसके प्रयोग से प्रति हेक्टेअर उत्पादकता में वृद्धि लायी जा सके।

5 से 15 लाख तक के परियोजना लागत पर 15 लाख पर 80 प्रतिशत अधिकतम 12 लाख का अनुदान दिया जाता है। कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराकर किसान लाभ ले सकते हैं। बैठक में जिला कृषि अधिकारी आरती राना, भूमि संरक्षण अधिकारी सुवाश चंद्रा, जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य, एलडीएम डा. एनआर विशनोई, जिला गन्ना अधिकारी आरपी कुशवाहा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed