{"_id":"6220fadb33412d380068ced8","slug":"disappointed-due-to-lack-of-name-in-voter-list-balrampur-news-lko6202455112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाम न होने से मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाम न होने से मायूस
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदाता सूची में नाम न होने से कई लोग मायूस हुए। पोलिंग बूथ पहुंचने पर वोटर लिस्ट से नाम नदारद होने के चलते मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। बूथ से बैरंग लौटे लोगों ने बीलएओ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
उतरौला विधानसभा क्षेत्र के सरायखास बूथ पर वोट डालने पहुंचे शमशेर मलिक, विजय कुमार, रमजान, अब्दुल्ला मलिक व आफताब आलम आदि का नाम मतदाता सूची से नदारद रहा। इन लोगों का आरोप है कि बीएलओ की मनमानी के चलते उनका नाम वोटर लिस्ट से कटा है। इन लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने व दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र महादेव गोसाई में भी लोगों ने बीएलओ पर आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिले के कई पोलिंग बूथों पर लोगों ने वोटर लिस्ट से नाम कटा होने का आरोप लगाया। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने बताया कि शिकायत की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।