फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Director General congratulates BSA team on the excellent work

शानदार कार्य पर महानिदेशक ने दी बीएसए के टीम को बधाई

Wed, 25 Nov 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Director General congratulates BSA team on the excellent work
बलरामपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ विजय किरण आनंद ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। महानिदेशक ने शानदार कार्य पर बीएसए डॉ. रामचंद्र की टीम को बधाई दी। अगस्त 2020 में नीति आयोग की रैंकिंग में देश के 115 जिलों में बलरामपुर के शिक्षा विभाग को चौथी रैंक पर तीन करोड़ की सौगात मिलने और प्रेरणा इंस्पेक्शन एप के नियमित निरीक्षण में प्रदेश के 75 जिलों में दूसरा स्थान मिलने पर महानिदेशक ने खुशी जताई। कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा पर फोकस करने और विभाग के अन्य कार्यों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

मिशन निदेशक ने बीएसए से स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग व पाठ्य-पुस्तकों के वितरण, एमडीएम, खाद्यान्न सुरक्षा भत्तों का वितरण, कायाकल्प व अन्य गतिविधियों के बारे में गहन समीक्षा की। शानदार ढंग से अनुश्रवण करके शासन को ऑनलाइन रिपोर्ट भेजने में बेहतर प्रयास पर महानिदेशक ने बीएसए के टीम को बधाई दी। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य विनय मोहन वन के निर्देशन में प्रेरणा इंस्पेक्शन एप का नियमित निरीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, फिरोज अहमद, मोहित देव त्रिपाठी, आभा त्रिपाठी, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव और बीईओ हृदयशंकर लाल श्रीवास्तव व महेन्द्र कुमार सहित सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ की टीम एसआरजी व एआरपी की मदद से बेसिक विभाग की तरफ से संचालित 1897 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिक्षण, स्वास्थ्य व पोषण संबंधित कार्यक्रमों की नियमित निरीक्षण करने में जुटी हुई है। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed