{"_id":"64b92a488da389a305045aaa","slug":"dios-closed-three-schools-operating-without-recognition-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1231-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिना मान्यता संचालित तीन स्कूलों को डीआईओएस ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिना मान्यता संचालित तीन स्कूलों को डीआईओएस ने कराया बंद
Thu, 20 Jul 2023 06:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 20 Jul 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6-
प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, बृहस्पतिवार को कोडरी मार्ग पर निरीक्षण करने पहुंचे थे डीआईओएस
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। बिना मान्यता वाले स्कूलों पर लगाम लगाने के लिए डीआईओएस गोविंदराम ने बृहस्पतिवार को पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बिना मान्यता के संचालित मिले तीन स्कूलों को बंद कराते हुए डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी की है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने माध्यमिक की मान्यता वाले परिसर में प्राथमिक कक्षाएं संचालित करने के मामले में भी एक प्रधानाचार्य को नोटिस दी है।
बृहस्पतिवार की सुबह 9.20 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कोड़री में संचालित यशोदा लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल पहुंचे। वहां उन्हें कक्षा एक से दसवीं तक कक्षाएं संचालित मिलीं। कक्षा नौ में 19 व दसवीं में 15 विद्यार्थी उपस्थित थे। डीआईओएस को कोडरी बाजार में सुभाष चंद सिटी मांटेसरी स्कूल भी बिना मान्यता के कक्षा 1 से कक्षा 10 तक संचालित मिला।
इसी तरह लखनीपुर गांव में शीतला प्रसाद रामगोपाल शिक्षण संस्थान में भी एक से 10 तक की कक्षाएं संचालित मिली। डीआईओएस के मांगने पर तीनों स्कूलों के प्रधानाचार्य मान्यता संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए तीनों स्कूलों को तत्काल बंद करने का निर्देश प्रधानाचार्य को दिया। तीनों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईओएस ने संताेषजनक जवाब न मिलने अथवा दोबारा कक्षा नौ व 10 की कक्षाएं संचालित मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
ब्रह्मानंद अवस्थी इंटर कॉलेज कुदुरगोड़वा के निरीक्षण में डीआईओएस को गेट पर विद्यालय का नाम अंकित नहीं मिला। उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालय का नाम गेट पर लिखवाने का आदेश दिया। माध्यमिक की मान्यता वाले परिसर में प्राथमिक स्तर की कक्षाएं संचालित होने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार का निरीक्षण करते हुए डीआईओएस ने बच्चों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करने का निर्देश प्रधानाचार्य को दिया।