फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dhanteras is today, markets are decorated, offers abound.

Balrampur News: धनतेरस आज, सज गए बाजार, ऑफर की बहार

Fri, 17 Oct 2025 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras is today, markets are decorated, offers abound.
बलरामपुर के चौक बाजार में सजी घरेलु सजावट के सामान की दुकान ।-संवाद
बलरामपुर। धनतेरस शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपावली के आगमन से पहले ही बाजारों में रौनक छाई हुई है। सड़कों पर चहल-पहल और रंग-बिरंगी सजावट ने त्योहार की चमक बढ़ा दी है कपड़ा, आभूषण, ऑटोमोबाइल और बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इसी परंपरा के चलते लोग सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े और अन्य सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर पेश किए हैं। कपड़ा व्यापारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि भीड़ के चलते बिक्री में तेजी आई है। तीन हजार की खरीद पर 500 रुपये छूट दी जा रही है। ऑटोमोबाइल व्यापारी नीरज गुप्ता ने बताया कि बाइक बुकिंग पर 5,000 से 15,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है और कई ग्राहकों को उपहार में चांदी के सिक्के भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

झालर विक्रेता संतोष वर्मा ने बताया कि इस बार देसी झालरों की मांग विदेशी झालरों से कहीं अधिक है। बर्तन बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। बर्तन विक्रेता मोहित अग्रवाल ने बताया कि सिल्वर और गोल्ड टच वाले बर्तनों की मांग ज्यादा है। प्लेट, थाली, गिलास और प्रेशर कुकर भी डिमांड में हैं। इसके अलावा घरेलु सजावट, मूर्तियां व खिलौने की दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed