फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees will not face any problem in travelling during Chaitra Navratri

Balrampur News: चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं को आवागमन में नहीं होगी परेशानी

Thu, 27 Mar 2025 08:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Devotees will not face any problem in travelling during Chaitra Navratri
लरामपुर के तुलसीपुर में हरैया चौराहा, यहीं बनेगा अस्थाई बस अड्डा।-संवाद
बलरामपुर/तुलसीपुर। चैत्र नवरात्र में शक्तिपीठ देवीपाटन धाम तुलसीपुर पहुंचने में श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। श्रद्धालुओं के लिए देवीपाटन धाम में अस्थायी बस अड्डा तैयार हो गया है। अस्थायी रोडवेज बस अड्डे पर 40 रोडवेज बसों के साथ निजी वाहनोंं को भी रुकने का ठिकाना मिलेगा।
विज्ञापन

30 मार्च से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो जाएगा। नवरात्र में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर धाम में एक माह तक राजकीय मेले का आयोजन किया जाएगा। देवीपाटन धाम में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रदीप यादव, अशोक कुमार, राज कुमार जायसवाल, आशुतोष मिश्र, मनोज श्रीवास्तव, वैभव, सर्वेश जायसवाल, आराधना, सुषमा व रजनी ने कहा कि अस्थायी बस अड्डा बन जाने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो के साथ ही दिल्ली, बनारस, कानपुर, लखनऊ, बस्ती, सीतापुर, अयोध्या प्रयागराज, गोंडा व बहराइच डिपो की बढ़नी रूट पर जाने वाली सभी बसों का तुलसीपुर में ठहराव होगा। साथ ही दूसरे जनपदों की रोडवेज बसें भी बलरामपुर में आएंगी। बलरामपुर डिपो के पास 96 बसों का बेड़ा है, इसमें 10 शटल सेवा की बसें शामिल हैं। चैत्र नवरात्र में मां पाटेश्वरी का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को तुलसीपुर पहुंचाने के लिए बसें लगाई जा रही हैं। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि सभी चालकों व परिचालकों को तुलसीपुर रूट पर जाने वाली सभी बसों को भी वहां रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed