फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees reach Shaktipeeth Devipatan in rickety vehicles.

Balrampur News: डग्गामार वाहनों से शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचते हैं श्रद्धालु

Mon, 16 Oct 2023 10:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 16 Oct 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
Devotees reach Shaktipeeth Devipatan in rickety vehicles.
उतरौला (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में लगने वाले राजकीय मेले में पहुंचने के लिए क्षेत्र से परिवहन निगम की बस का संचालन नहीं हो रहा है। श्रद्धालु निजी व डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर मंदिर पहुंचते हैं। डग्गामार वाहन यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। क्षेत्रवासियों ने डीएम से मंदिर जाने के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के तुलसीपुर तहसील में स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र व शारदीय नवरात्र में दूरदराज से श्रद्धालु मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। प्रदेश सरकार ने देवीपाटन को राजकीय मेला भी घोषित कर रखा है। चैत व शारदीय नवरात्र मेले में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जमा होती है।
विज्ञापन

उतरौला तहसील मुख्यालय से देवीपाटन की दूरी मात्र 30 किलोमीटर है। परिवहन निगम द्वारा बसों का संचालन देवीपाटन के लिए नहीं किया जा रहा है। यहां जाने के लिए निजी वाहन 100 रुपये किराया वसूलते हैं। सभासद विकास गुप्त व फरीन्द्र गुप्त ने डीएम से देवीपाटन तुलसीपुर के लिए बस के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed