फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devipatan Fair: Fun with faith, spectacles and magical items became the attraction

देवीपाटन मेला: आस्था संग मस्ती, चश्मे और जादुई सामान बने आकर्षण

Fri, 17 Apr 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Devipatan Fair: Fun with faith, spectacles and magical items became the attraction
फोटो-9-बलरामपुर के देवीपाटन मेले में खरीदारी करते लोग ।-संवाद
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आस्था और भक्ति के इस माहौल के बीच मेला मनोरंजन और खरीदारी का भी बड़ा केंद्र बन गया है, जहां चश्मे और जादुई सामानों की दुकानें लोगों को खासा आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन



मेले में सजी चश्मों की दुकानों पर इस बार आधुनिक डिजाइन के साथ धूप से बचाव वाले हाई-डेफिनिशन पोलराइज्ड लेंस और स्टाइलिश एविएटर फ्रेम की खूब मांग देखने को मिल रही है। दुकानदार 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की किफायती रेंज में बेहतर क्वालिटी के चश्मे उपलब्ध करा रहे हैं, जिन्हें युवा और बच्चे खास तौर पर पसंद कर रहे हैं। दूसरी ओर जादू के सामानों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी हुई है। यहां गोल रस्सी का छड़ी में बदल जाना, गायब होने वाला सिक्का, आर-पार होने वाली जादुई पेंसिल, नोट छापने की मशीन और ताश के जादुई पत्ते जैसे आकर्षक आइटम लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर रहे हैं। बच्चे ही नहीं, बड़े भी इन सामानों को खरीदने में उत्साह दिखा रहे हैं। मेले में पहुंचे राम फेर ने बताया कि वह हर साल यहां आते हैं, लेकिन इस बार चश्मों का कलेक्शन काफी बेहतर है। वहीं सुनील कुमार ने बच्चों के लिए जादुई सामान खरीदने की बात कही। दर्शन के लिए आईं सुनीता देवी ने बताया कि मेले में धार्मिक वातावरण के साथ-साथ मनोरंजन और सस्ते सामान की अच्छी व्यवस्था है, जिससे मेला और भी आकर्षक हो गया है। देवी दर्शन के साथ खरीदारी और मनोरंजन का यह संगम मेले की रौनक को दोगुना कर रहा है। हर उम्र के लोगों के लिए यहां कुछ न कुछ खास है, जिससे देवीपाटन मेला इस बार और भी यादगार बनता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed