फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deputy Director Panchayat will review development works

Balrampur News: विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे उप निदेशक पंचायत

Fri, 29 Sep 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director Panchayat will review development works
बलरामपुर। पचपेड़वा ब्लॉक में बीते दो वित्तीय वर्ष में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए उप निदेशक पंचायत आरएस चौधरी शनिवार 30 सितंबर को पचपेड़वा ब्लॉक सभागार में पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्य व खर्च पर हुए बजट की समीक्षा करेंगे। उप निदेशक ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर बैठक में संबंधित अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पचपेड़वा ब्लॉक में 101 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। समीक्षा के दौरान इन ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 में वित्त आयोग से मिले बजट से हुए विकास कार्यों का सत्यापन होगा। ताकि पंचायतों में ओडीएफ प्लस के तहत कराए गए कार्यों, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति, शौचालयों की रेट्रोफिटिंग, सड़क व नाली सहित अन्य निर्माण कार्यों की हकीकत परखी जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि पचपेड़वा ब्लॉक में होने वाली प्रस्तावित बैठक में सहायक विकास अधिकारी व सभी पंचायत सचिवों को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed