{"_id":"651597488b0d0e93c90205ae","slug":"deputy-director-panchayat-will-review-development-works-balrampur-news-c-99-1-brp1003-3170-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे उप निदेशक पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे उप निदेशक पंचायत
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा ब्लॉक में बीते दो वित्तीय वर्ष में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उप निदेशक पंचायत आरएस चौधरी 30 सितंबर को पचपेड़वा ब्लॉक सभागार में पंचायत सचिवों के साथ बैठक करेंगे। उप निदेशक ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्य व उस पर खर्च हुए बजट की समीक्षा करेंगे। उप निदेशक ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर बैठक में संबंधित अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
पचपेड़वा ब्लॉक में 101 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 में वित्त आयोग से कितना विकास कार्य हुआ है और इन पर कितना बजट खर्च किया गया है, ग्राम पंचायतों में ओडीएफ प्लस के तहत कराए गए कार्यों, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति, शौचालयों की रेट्रोफिटिंग, सड़क व नाली सहित अन्य निर्माण कार्यों की हकीकत परखी जाएगी।
इसके साथ ही उप निदेशक पंचायत ग्राम पंचायतों में सचिवालयों के संचालन की स्थिति व पंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान की स्थिति की भी पड़ताल करेंगे। साथ ही सचिवों से रिपोर्ट भी तलब की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि उप निदेशक का पत्र आया है। पचपेड़वा ब्लॉक में प्रस्तावित बैठक में सहायक विकास अधिकारी व सभी पंचायत सचिवों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है।