फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deputy CMO's wife dies of swine flu

डिप्टी सीएमओ की पत्नी की स्वाइन फ्लू से मौत

Sat, 17 Aug 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Deputy CMO's wife dies of swine flu
बलरामपुर। जिले में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ. कमाल अशरफ की पत्नी नूरनिशा (55) की स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने पर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मियों ने शनिवार को शोकसभा कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डॉ. कमाल अशरफ अपनी पत्नी नूरनिशा के साथ बलरामपुर में रहते थे। गत 11 अगस्त को नूरनिशा की तबियत खराब होने पर इलाज के लिए लखनऊ गई थीं। वहीं पर उनकी तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ स्थित सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जांच में वायरस एच-1 एन-1 (स्वाइन फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि हुई। 16 अगस्त की दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉ. कमाल अशरफ जनपद पश्चिमी पंचारण बिहार के मूल निवासी है। परिवारीजन लखनऊ से शव लेकर बिहार चले गए हैं। नूरनिशा की मौत पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed