फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deployment of buses in elections, passengers helpless

Balrampur News: चुनाव में बसों की तैनाती, यात्री बेबस

Mon, 08 May 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Deployment of buses in elections, passengers helpless
बलरामपुर। परिवहन निगम की नौ बसें अलीगढ़ चुनाव ड्यूटी में लगे होने के कारण लखनऊ व कानपुर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस के इंतजार में घंटों यात्री रोडवेज के प्रतीक्षालय में बैठे नजर आए।
विज्ञापन

परिहवन निगम के बलरामपुर डिपो से 70 बसों का संचालन होता है। वर्तमान में दो बसें मरम्मत के लिए भेजी गई हैं। 68 में से सात बसें निकाय चुनाव में भेजी गई थी, इसमें से दो बसें अभी तक वापस नहीं आईं। इसी बीच सात और बसों को अलीगढ़ में होने वाले निकाय चुनाव भेज दिया गया है। एक बस बुकिंग में लगाए जाने के कारण कुल 60 बसों का ही संचालन हुआ।
विज्ञापन

रोडवेज के प्रतीक्षालय में सोमवार को बस का इंतजार कर रहे राजू मौर्या ने बताया कि एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं, अभी तक कोई बस नहीं मिली। ममता यादव व सरोजनी ने बताया कि बढ़नी से हम लोग यहां आए थे। बलरामपुर से कानपुर तक जाना है लेकिन बस नहीं मिली। संतोष गुप्ता ने बताया कि बसों को चुनाव ड्यूटी में तो भेज दिया गया है लेकिन यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। परिवार के साथ कानपुर जाने के लिए बैठे परवेज ने बताया कि एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि चुुनाव में बसें गईं हैं। कानपुर, बहराइव व उतरौला रूट से सात बसों को भेजा गया है। यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed