फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Demand for investigation of corruption in housing scheme

आवास योजना में भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग

Mon, 17 Feb 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation of corruption in housing scheme
बलरामपुर। जिले के उतरौला नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय में भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की गई है। उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने सोमवार को प्रधानमंत्री के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायती पत्र भेजा है। मंच के अध्यक्ष ने डीएम से भी मामले की शिकायत की है। अध्यक्ष ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीएम व डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में मंच के अध्यक्ष ने कहा है कि उतरौला नगर के मोहल्ला सुभाष नगर वार्ड संख्या 23 में कई परिवार कच्चे व फूस के मकानों में रहने को मजबूर हैं। इसी तरह से उतरौला नगर के अन्य वार्डों में भी गरीबों को कच्चे व फूस के मकानों में जीवन काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उतरौला नगर के गरीबों को पक्के मकान पाने के लिए दफ्तरों की चौखट का चक्कर काटना पड़ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की कर्मस्थली और समाजसेवी नाना जी देशमुख जैसी विभूतियों के राजनैतिक क्षेत्र में गरीबों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से जिले के उतरौला नगर में तमाम गरीबों को अभी तक पक्के मकान नसीब नहीं हो सके हैं। मंच के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री व डीएम से गरीबों को पक्के मकान दिलाने और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed