{"_id":"5f4fcfa08ebc3e53af31eaee","slug":"demand-for-deployment-of-specialist-doctors-in-chc-utraula-balrampur-news-lko538155284","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी उतरौला में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी उतरौला में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर उतरौला तहसील में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती न होने से लोगों को इलाज कराने में समस्याएं आ रही हैं।
लोकतंत्र रक्षक सेनानी ने बताया कि उतरौला सबसे पुरानी तहसील है। तहसील क्षेत्र में अधिकतर गरीब जनता रहती है। लोग बीमार होने पर निजी पैथालॉजी में जांच नहीं करा सकते और पैसे के अभाव में सही ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सीएचसी उतरौला में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती कराई जाए। हड्डी रोग, बाल रोग, चर्म रोग व पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती न होने से उतरौला तहसील क्षेत्र के सात लाख लोगों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय व लखनऊ का चक्कर काटना पड़ रहा है।
अस्पताल में जीवनरक्षक दवाएं भी उपलब्ध नहीं है। खांसी, हृदय रोग व अन्य एंटीबायोटिक दवाएं भी अस्पताल में नहीं हैं। सीएचसी उतरौला में कमरों की भी कमी है। इसी तरह से तहसील क्षेत्र की अन्य सीएचसी व पीएचसी में भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। लोकतंत्र रक्षक सेनानी ने स्वास्थ्य मंत्री से इन समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।