फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Defects found in inspection of hospitals, clarification sought

अस्पतालों के निरीक्षण में मिली खामियां, स्पष्टीकरण तलब

Fri, 27 Aug 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Defects found in inspection of hospitals, clarification sought
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं डॉक्टर नदारद मिले तो कहीं अव्यवस्था देखने को मिली। अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए एसीएमओ ने साफ सफाई का निर्देश दिया। अस्पताल से नदारद मिले डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेवनगर व मणिपुर सहिजना का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र मणिपुर में चिकित्सक डॉ. रिजवान नदारद मिले। अस्पताल के भवन में नाम अंकित नहीं पाया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के आवास जीर्णशीर्ण अवस्था में मिला। बलदेवनगर अस्पताल में डॉ. अमीर अहमद के नियमित रूप से अस्पताल न आने शिकायत मिली। डॉक्टर न होने के कारण यहां पर मरीज इलाज के लिए इधर-उधर घूमते पाए गए। अस्पताल में चारों तरफ गंदगी फैली हुई पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में भी नियमित रूप से साफ सफाई न होने से गंदगी पाई गई। कुछ मरीजों ने बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत की। एसीएमओ ने अस्पताल में नियमित साफ सफाई कराए जाने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय को दिया।
अस्पतालों के निरीक्षण के बाद एसीएमओ ने शिवपुरा स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का भी निरीक्षण किया। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मौजूद कर्मचारी कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए नहीं मिले। किसी ने मास्क नहीं लगा रखा था। जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

इन लोगों से शारीरिक दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा था। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल से गायब मिले डॉक्टरों तथा अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिनों के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed